अपराधियों ने नवागत लार एसएचओ को दी खुली चुनौती
करण यादव, मेहरौनाघाट (देवरिया) | देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। रामजानकी मार्ग पर एक महीने के अंदर पांच बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। सूत्रों कि माने तो अपराधी अपने कार्यों को अंजाम दे कर पडोसी राज्य बिहार में शरण ले रहें है। क्षेत्र में कई जगह पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही हैं फिर भी अपराधियों ने मानो पुलिस को संदेश दिया कि वे अपनी मर्जी से जहां चाहें घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस चाहे तो उन्हें पकड़कर दिखाए। कुछ ही दिनों में पांच घटनाओं के बाद पुलिस के साथ साथ नवागत लार एसएचओ की साख भी दांव पर लग गई है। पुलिस ने अब अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

यदि आपके पास कोई खबर है, या फिर आप अपने आसपास कहीं गलत होता देख रहे हैं या किसी विभाग में आपकी सुनवाई नहीं हो रही है तो हमें बताएं, नीचे दिया हुआ फॉर्म भरें |