लार युवा मोर्चा ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान

 

  • कोविड वैक्सिनेशन कराये हुए व्यक्तियों को युवा मोर्चा दिये पौधे

लार, देवरिया | पर्यावरण दिवस के अवसर पर लार क्षेत्र की समाजसेवी संस्था ने लार के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कोविड वैसिनेशन कराए हुए व्यक्तियों को एक-एक पौधे देकर उनका प्रोत्साहित किया तथा अपने घरों में एक-एक पौधें लगाने व उन पौधों का संरक्षण करने अपील किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता ने आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक-एक पौधे अवश्य लगाएं। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील की। ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। तथा लार युवा मोर्चा के इस अभियान से जुड़ने की अपील किया। फहीम अनवर लारी ने पौधरोपण करते हुए बताया कि हमें हर खुशी के मौके पर पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस कोरोना की महामारी में पौधों क्या महत्व है समझ में आया हैं। सचिन शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ व हरित पर्यावरण के लिए जागरूकता पैदा करना तथा पृथ्वी पर आक्सीजन व जल को बचाना हैं। इस मौके पर लार युवा मोर्चा संयोजक पंडित प्रियेश त्रिपाठी, शिक्षक शिशिर राय, अश्विनी कुमार, राजू लारी, ऋषिकेश पांडेय, शिव प्रताप सिंह, संजीव पाण्डेय, अविनाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!