खामपार थाने में दुर्गा प्रतिमा पूजन की प्रथा, एसओ करते हैं पूजन

देवरिया: जिले के खामपार थाना में एक प्राचीन परमपरा है। यहाँ पूर्णिमा को बाजार की देवी प्रतिमा की परंपरागत रूप से थाना परिसर में शाम पहुंचती है। यहाँ थानाध्यक्ष द्वारा प्रतिमपूजन करने के बाद आयोजकों को उपहार दिए जाते हैं। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन को जाती है। रविवार को यहां थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों द्वारा मां के जयकारे के बाद देवी प्रतिमा को थाना से विदा किया गया।
यहां से यह देवी प्रतिमा जयकारे के बीच खामपार बाजार पहुंची और यहां लगे विशाल मेला में रखी गई। देररात तक खामपार के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया और रात में विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र की सबसे अंतिम देवी प्रतिमा का विसर्जन आज हुआ है। जब से थाना बना है तब से खामपार बाजार की देवी प्रतिमा थाना परिसर में आती है और यहां जो भी थानाध्यक्ष रहता है वह मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर उन्हें विदा करता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!