4 लाख 11 हजार की शराब बरामद, पुलिस के सामने से तस्कर फरार

 

संवाददाता देवरिया। बिहार में लगातार पार होती शराब और बार्डर के थानों की पुलिस द्वारा चलाये जा आपरेशन प्रहार के बीच शुक्रवार को श्रीराम पुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। बिहार में ले जाई जा रही एक स्कारपियो से पुलिस ने चार लाख 11 हजार मूल्य की शराब बरामद की

पुलिस अधीक्षक देविरया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी  अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.05.2026 को प्रातःकाल संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर टोला अहिबरन राय के पास से 01 स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR 01PK 3321 से बिहार ले जायी जा रही 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाईच (कुल मात्रा 544 लीटर) बरामद किया गया। अभियुक्त मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पहचान करते हुए गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त के संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About Author

यह भी देखें  भूमि विवाद में एक क़ी गयी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!