शराब तस्कर ने किसान की कनपटी पर तमंचा लगाकर बोला-टपका दूंगा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। इसके बावजूद देवरिया के लार थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में एक अपराधी का इतना मनोबल बढ़ा हुआ है कि उसने 5 फरवरी 21 को सुबह दस बजे मामूली बात पर एक किसान की न सिर्फ लात-घूसों से पिटाई की बल्कि तमंचा निकाल कर धमकाते हुए बोला कि टपका दूंगा। घटना को लेकर दियारा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसान ने थाने पर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी टीजे सिंह अवकाश पर थे और एसएसआई भूपेंद्र सिंह जो चार्ज पर थे वे कोर्ट में गए थे इसलिए पुलिस ने त्वरित एक्शन नहीं लिया। किसान का प्रार्थना पत्र थाने पर है।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नदौली निवासी राजनाथ तिवारी की सरयू नदी पार महाल मंझरिया दियारा क्षेत्र में खेती है। उक्त क्षेत्र में ही  ज्वाला यादव कुख्यात शराब तस्कर शराब बनाने और बेचने का कार्य करता है। 5 फरवरी को सुबह जब वे अपने खेत में पानी चला रहे थे तो शराब तस्कर किसान के डिलेवरी पाइप पर बाइक चढ़ा दिया। पाइप फट गई। जब राजनाथ ने उलाहना दिया तो शराब तस्कर ने किसान की लात-घूंसों से पिटाई की। असलहा निकाल कर धमकाते हुए कहा कि अभी टपका दूंगा। भयभीत किसान ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुकामी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!