पत्रकार से बदसलूकी करने वाले एसओ पर नहीं हो रही कार्रवाई

देवरिया। जिले के एक बहुचर्चित थानेदार पर मात्र इस लिए कार्रवाई नहीं हो रही क्योकि वह एक मंत्री का करीबी है। थानेदार ने प्रेस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल कुमार तिवारी से गत 4 जनवरी को जिले के बंगरा बाजार में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की सभा मे पत्रकार से दुर्व्यहार किया। श्री तिवारी जब मंच से उतर कर गाड़ी में बैठने जा रहे थे तो सड़कों को लेकर एक पत्रक माननीय उप मुख्यमंत्री को सौंपे। जब तिवारी पत्रक देकर वापस आ रहे थे तो थानेदार ने उन्हें रोका और कैसा पत्रक दिए हो यह पूछा। पत्रकार श्री तिवारी द्वारा न बताए जाने पर थानेदार ने उनसे दुर्व्यवहार किया । पत्रकार ने वही मौजूद एसपी डॉ श्रीपति मिश्र से मौखिक शिकायत की। कप्तान ने आश्वाशन तो दिया लेकिन उक्त  एसओ के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। घटना को लेकर पत्रकारों में काफी रोष है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी व भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी को लिखित शिकायत करके बरहज एसओ जयंत सिंह पर कार्रवाई की मांग की गई। मामले की जांच भाटपार के सीओ पंचम लाल को मिली है। 4 जनवरी की घटना में 21 जनवरी तक कोई कार्रवाई न होने से लगता है कि पुलिस प्रशासन उक्त एसओ के बचाव में लगा है। ये थानेदार जनाब वही हैं जो रामपुर कारखाना में जब तैनात थे तो हिन्दू देवता की मूर्ति को नहर में फेंकवा दिए थे। उस समय यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था। कुछ ही दिन के लिए उन्हें हटा कर फिर थाना दे दिया गया। पत्रकार संगठनों ने उक्त थानेदार पर कार्रवाई की मांग किया है।

यह भी देखें  गोरखपुर में कलयुगी बेटे ने पीट पीटकर अधेड़ मां को मार डाला

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!