कोरोना योद्धा: धर्मवीर व राजन नाथ को मिल रही दुआएं


The Newswala | लार ब्लाक के नोडल आफिसर धर्मवीर सिंह व नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी क्षेत्र में कोरोना योद्धा के रूप में उभरे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर से मेहरौना बार्डर पर पहुंचे भूखे प्यासे 13 मजदूरों की खबर वायरल हुई। नोडल आफिसर धर्मवीर सिंह मेहरौना पहुंचकर उनकी हालत देखे। राजन नाथ तिवारी ने दोपहर में भोजन के 20 पैकेट भेजवाये। इसके पूर्व मेहरौना के दीपक गोस्वामी, पाल चाय के दुकानदार, मेहरौना चौकी के सिपाही सोनू भारती, मेहरौना प्रधान प्रतिनिधि इमरान ने पानी की बोतलें और बिस्कुट के पैकेट दिए और अल्पाहार दिए थे। मजदूर मंदीप, मनोहर राम, विकेश शाह, राजिन्दर शाहनी ,नितेश कुमार, मुकेश राम, शिव जी कुमार, शिव जी राम, अमीरी राम, चन्दन कुमार,लाल बाबू कुमार, मुनील कुमार ने मीडिया से अपना दर्द साझा करते कहा कि देवरिया के लोग अच्छे हैं।