घटिया निर्माण से बनी श्मशानघाट की छत गिरने से 18 की मौत
गाज़ियाबाद। रविवार को यूपी में घटिया निर्माण की पोल खुल गयी। एक श्मसानघाट की छत गिरने से मृतक को श्रद्धांजलि दे रहे 18 लोग मलवे में दबकर दम तोड़ दिए। कमीशनखोरी और घटिया निर्माण से श्मशानघाट की छत अभी चार माह पूर्व ही बनी थी। लोग कहने लगे हैं कि अभी अंग्रेजों के जमाने की इमारतें खड़ी हैं और प्रदेश में चार माह में ही छत गिर जा रहा।
गाजियाबाद में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट पर मलवे के नीचे दम तोड़ दिए। मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है. इसके अलावा मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं. ये हादसा तब हुआ जब श्मशान घाट में अंतिम क्रिया में आए लोग बारिश से बचने के लिए इस छत के नीचे खड़े थे. इसी दौरान ये छत गिर गया और वहां खड़े लोग इसके नीचे दब गए. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस और अन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले ही इस श्मशान घाट की छत बनी थी। सूत्रों के मुताबिक दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। तभी अचानक एक तरफ की जमीन धंस गई और दीवार नीचे बैठ गयी और अचानक लेंटर गिरने के कारण किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।