एक्स्प्रेस वे पर हादसा, लार के तीन लोगों की मौत

मारुति से जा रहे थे दिल्ली, सैफई के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

देवरिया। जिले के लार थाना के राम नगर गाँव से 5 लोग मारुति कार से दिल्ली के लिए चले। होनी को कुछ और ही मंजूर था, एक्स्प्रेस वे पर सैफई के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीन लोग मौके पर ही दम तोड़ दिए। दो लोग गम्भीर हाल में सैफई अस्पताल में भर्ती हैं।

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले सदानंद यादव सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित किला चौराहे पर मकान बनाकर रहते हैं। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे।  उनका बेटा मुकेश यादव (24)  दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मुकेश की शादी 30 नवंबर को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के दनऊर  के रहने वाले रामचीज की बेटी रामावती के साथ हुई थी।  मुकेश के चाचा रामप्रवेश यादव उर्फ सागर यादव भी अपने परिवार व बच्चों के साथ दिल्ली से शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह के बाद मुकेश अपने चाचा रामप्रवेश यादव, चाची अनु देवी और उनके पिता मोहन और चचेरे भाई भाई ऋषभ के साथ कार से बुधवार को मझौली से दिल्ली के लिए निकला। नींद का झोंका आने से लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सैफई के नगला खंगर क्षेत्र में हादसे के शिकार हो गए। इस दुर्घटना में मुकेश (24) पुत्र सदानंद यादव, उसकी चाची अनु देवी (40) और अनु देवी के पिता मोहन यादव (60) निवासी गड़वार थाना दरौली जिला सीवान बिहार की मौत हो गई। कार में सवार रामप्रवेश यादव (44)  और उनका बेटा ऋषभ (10) गंभीर रूप से घायल है। सभी का सैफई स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही रामनगर व मझौलीराज में कोहराम मच गया। परिवार के कुछ सदस्य व रिश्तेदार सैफई के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी देखें  40 कृषकों में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने आगजनी से हुई फसल क्षति की क्षतिपूर्ति दी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!