पीस पार्टी का विस्तार, वभनौली में हुई बैठक


देवरिया। प्रसिद्ध सर्जन डॉ अयूब की पीस पार्टी का विस्तार लार क्षेत्र में किया गया। रविवार को विकास खण्ड लार के वभनौली पांडेय में हुई बैठक में पार्टी को गतिशील बनाने का संकल्प दुहराया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव साबिर अली और जिले के अध्यक्ष नसीम अहमद रहे जिस का संचालन जिला महासचिव मोहम्मद तारिक और अध्यक्षता गयासुद्दीन मंसूरी ने किया । इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मतीन अहमद खान को विधानसभा उपाध्यक्ष, हाफिज इरशाद अहमद खान को जिला कार्यकारिणी सदस्य, महबूब आलम को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मास्टर खुर्शीद आलम को ब्लॉक कोषाध्यक्ष और तमाम साथियों को विधानसभा व ब्लाक की जिम्मेदारी दिया गया व सदस्य बनाया गया, प्रदेश महासचिव साबिर अली ने कहा कि पीस पार्टी सत्ता में आएगी तो बिना भेदभाव के सबके साथ इंसाफ करेगी जिस तरह हमारे पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अयूब (सर्जन) साहब बिना भेदभाव के ऑपरेशन करते हैं, जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि 2022 में पीस पार्टी सरकार जरूर बनायेगी जिसकी तैयारियों मे कार्यकर्ता अभी से लग गए है, असलम असलम लारी ने कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं को संगठन पर जोर देने की जरूरत है, ब्लॉक अध्यक्ष ग्यासुद्दीन मंसूरी ने कहा कि हम सब अपने पार्टी को मजबूती देने के लिए दिन रात एक कर देंगे, जिला महासचिव मोहम्मद तारिक ने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी है और कार्यकर्ताओं को पीस पार्टी को सत्ता मे लाने लिए दिन रात एक कर देना चाहिए, इस बैठक मे तमाम साथी मौजूद रहे, नवाज़ अख्तर, अब्दुल खालिक खाँ, अनवर अली, सगीर अहमद, लियाकत मास्टर, असमुल्लाह अंसारी, समशेर खाँ, नदीम खाँ, सफीक अहमद, फहीम अहमद, अस्तफ़ा हुसैन, किंग खान, ईदृस् सिद्दीकी, अब्दुल हमीद, इंतियाज़ अंसारी, लाल मोहम्मद, मो सलाउद्दीन, आदि लोग मौजूद रहे।