लाखों की लागत से बना सामुदायिक भवन ताले में कैद, नगर पालिका की लापरवाही से जनता का पैसा बर्बाद

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर: नगर पालिका की उदासीनता के चलते बरौधा वार्ड नंबर 14 में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन अब बर्बादी की मिसाल बन गया है। जनता के पैसों से बना यह भवन ताले में बंद पड़ा है और इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा।

नगर पालिका निधि से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस भवन का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयोगी स्थान प्रदान करना था। लेकिन, निर्माण के बाद से ही इसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है। भवन की देखरेख और उपयोगिता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह अब केवल खंडहर बनकर रह गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के दौरान इस भवन में बूथ नंबर 79 और 80 बनाए गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद से ही भवन पर ताला लटका हुआ है। तब से लेकर अब तक इसका कोई उपयोग नहीं हुआ, जिससे जनता के पैसे की खुली बर्बादी हो रही है।

स्थानीय सभासद संदीप तिवारी ने इस मामले को लेकर नगर पालिका में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। नगर पालिका की इस लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जनता के पैसे का घोर दुरुपयोग है और प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

बरौधा वार्ड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सामुदायिक भवन को जल्द से जल्द जनता के लिए खोला जाए, ताकि इसका सही उपयोग हो सके और जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद न हो।

यह भी देखें  जौनपुर : केमिस्ट एण्ड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गठित

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!