मेड़ के विवाद में युवती की हत्या, बाप को भी घोपा चाकू

देवरिया। मेड़ का मामूली विवाद। विवाद की पंचायत। पंचायत में ही एक युवती की हत्या और उसके बाप को भी चाकू घोप दिया। यह जघन्य अपराध देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है। तरकुलवा के शाहपुर पुरैनी गांव में विक्रम गोंड़ और शिव अवतार गुप्ता के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद है। रविवार को विक्रम गोड़ के दरवाजे पर दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। पंचायत में नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई।  उसी दौरान शिव अवतार गुप्ता का लड़का रामभरोसा चाकू लेकर पहुंचा और विक्रम गोंड़(52) व उनकी बेटी काजल (20) के ऊपर हमला बोल दिया। उसने काजल के पेट व सीने पर कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई जबकि विक्रम गोंड़ के सिर में चाकू लगा है। उनका जिला अस्पताल मे चल रहा। सूचना पर पहुंचे तरकुलवां के थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोपी रामभरोसा और उसके पिता शिव अवतार को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली।

 

 

About Author

यह भी देखें  ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!