हथियारबन्द बदमाशों ने लार में ईंट भट्ठे पर की लूटपाट

  • लार क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने की लूटपाट
  • घटना की सूचना पर एसपी ने रात में ही किया निरीक्षण
  • लापवाही के चलते एक दरोगा तीन सिपाही सस्पेंड

देवरिया। गोरखपुर के गगहा में एक ईंट भट्ठे पर लूटपाट की चर्चा अभी थम्ही नहीं कि देवरिया जिले के लार में हथियार के बलपर पिपरीडीह ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने लूट की। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र, एडिशनल एसपी शिष्यपाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी, एसओजी टीम व कई थाने की फ़ोर्स बदमाशों को पकड़ने के लिए रात में ही सक्रिय हो गयी। खबर लिखे जाने तक दर्जन भर लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है। उधर बलिया जिले के उभाव थाने में सन्देह के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। लार पुलिस पीड़ित मजदूरों को लेकर उभाव गयी है। यदि मजदूरों ने शिनाख्त कर ली तो इस घटना का पर्दाफास हो जाएगा।
हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की आधी रात लार पिपराडीह स्थित चन्द्रशेखर यादव के ईंट-भट्ठे पर लूटपाट की। बदमाशों ने मजदूरों को एक कमरे में बंदकर उनके पास रखे नकदी मोबाइल और मजदूर महिलाओं के जेवरात लूट कर फरार हो गए

एसपी के निर्देश के बाद भी सजग नहीं रही लार पुलिस

लार। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने साढ़े 8 बजे के लगभग ही जिले की पुलिस को सचेत कर दिया था। आशंका जताई गयी थी कि लार क्षेत्र में बदमाश कोई बारदात कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद भी लार पुलिस घोड़े बेचकर सोती रही। नतीजा यह हुआ कि थाने से महज 800 मीटर दूर ईंट भट्ठे पर लूट हो गयी। लार में रात्रिकालीन गस्त कमजोर होने से बदमाशों के हौसले बुलन्द हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलत चालान होने से असल अपराधी बच जाते हैं। लार के कुण्डावल तारा में शराब बेचने वाली एक आदिवासी महिला के आवास पर अय्यासी को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गयी थी।

यह भी देखें  अन्न महोत्सव: ताम झाम खूब, थैले पड़े कम

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!