करौली में हुयी निर्मम ब्राह्मण हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

श्रीमाधोपुर | करौली जिले के बुकना गांव में एक निर्दोष ब्राह्मण पुजारी बाबु पुजारी जी को बड़ी ही निर्ममता से जिन्दा जलाकर हत्या करने के विरोध में ब्राह्मण समाज में अत्यधिक रोष व्याप्त है जिसके चलते राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पं कैलाश शर्मा के आदेशानुसार व सीकर जिले के युवा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की निर्देशन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रीमाधोपुर तहसील के एसडीम कार्यालय में एसडीम लक्ष्मीकांत गुप्ता जी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया जिसमें सरकार से मांग की गयी कि आरोपियो को अतिशीघ्र पकड़ा जाये और उन्हे कठोर से कठोरतम दण्ड दिया जाये ओर साथ ही सरकार मांग रखी गयी कि पीडित परिवार को 50 लाख मुवावजा, एक परिवार जन को सरकारी नौकरी व पक्का मकान बना कर दिया जाये। ओर साथ ही प्रशासन से ज्ञापन द्वारा आग्रह किया गया कि समाज के खिलाफ सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म पर दुर्भावना फैलाने वालो पर भी सख्त कार्यवाही की जाये।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, युवा जिला मंत्री राकेश कुमार शर्मा, श्रीमाधोपुर युवा तहसील अध्यक्ष पंडित देवकीनंदन शास्त्री, युवा तहसील उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, रवि कुमार शर्मा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  Mannu Ansari raised his voice in the assembly regarding the University

Leave a Reply

error: Content is protected !!