जानलेवा बनी नवलपुर-सलेमपुर सड़क

  • कुंडौली-लक्ष्मन चौराहा के बीच स्थित पुलिया ध्वस्त

सलेमपुर। सड़कों के निर्माण में भ्र्ष्टाचार देखना हो तो नवलपुर से भागलपुर वाली सड़क देख लीजिये। देवरिया से बलिया जिले को जोड़ने वाली यह एक मात्र सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू ही नहीं रुला रही राहगीरों को भी आंसू रुला रही है। कमीशनखोरी और घटिया निर्माण के चलते यह सड़क अब सड़क नहीं रह गयी। सड़क के गड्ढ़े आप गिन नहीं सकते इसलिए कह सकते हैं कि गड्ढ़े में तब्दील हुयी सड़क। सलेमपुर के जनप्रति की उदासीनता के चलते लोगों की रीढ़ की हड्डी यात्रा के दौरान चटक रही। सावधानी हटी कि आप अपने वाहन सहित ध्वस्त पुल के गड़हे में समा जाएंगे। लोग कहते हैं देवरिया जिले के डीएम बड़े ईमानदार हैं। उन्हें इतनी फुर्सत नहीं कि पीडब्ल्यू डी के अधिकारियों पर दबाव बनवाकर सड़क को ठीक कराएं।

About Author

यह भी देखें  देवरिया के टीएसआई को अब फोटो और वीडियो से एलर्जी क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!