बिना पंजीकरण व चिकित्सक के चल रहे प्राइवेट अस्पताल में छापा

देवेंद्र पुरोहित, देवरिया | एसीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जनपद के गौरीबाजार के लबकनी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई दस्तावेज़ नहीं मिला। अस्पताल खुला मिला तथा मरीज इलाज़ के लिए बैठे मिले । वहां मौजूद कर्मचारी से योग्यता और अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज़  मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। इस मामले में एसीएमओ ने अस्पताल के संचालक के खिलाफ गौरीबाजार थाना में तहरीर दी है। एसीएमओ ने कहा कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

About Author

यह भी देखें  सरकारी अस्पतालों पर एंटी रैविज इंजेक्शन नहीं

Leave a Reply

error: Content is protected !!