रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मो॰ अफ़ताब, अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गोंडा की नगला थाना पर तैनात एक सिपाही पर मारपीट और अवैध खनन के मामले को निपटाने के लिए रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले को गंभीरता से  लेते हुये एसपी देहात के निर्देश पर एसएसपी मुनिराज ने दरोगा राजकुमार को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इधर मुकदमे की खबर पर दरोगा फरार हो गया है।

एसपी देहात ने बताया कि गांव सरकोरिया में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिस पर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्यवाही की गई थी। लेकिन दोनों पक्ष में बाद में समझौता करने पर लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। तीसरे व्यक्ति ने दरोगा राजकुमार से बात की बातचीत में अवैध खनन का भी मामला शामिल था जांच के दौरान वायरल वीडियो सही पाया गया है जिस पर दरोगा राजकुमार को निलंबित करते हुए तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!