लॉक डाउन के दौरान निकाह में बार बालाओं का अश्लील डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
द न्यूज़वाला | देश में कोरोना महामारी के चलते पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है, हर जगह भीड़ लगाने को लेकर प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए है, लगभग हर जगह धारा 144 लागू हैं जिसके अन्तर्गत किसी भी कार्यक्रम में तय सीमा से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करना अपराध है। बावजूद इसके अलीगढ़ में एक निकाह में बार बालाओं से डांस कराया गया। इतना ही नहीं निकाह में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा भी लगा था, बार बालाओं का अश्लील डांस जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर प्रशासन की नीद खुली और आयोजक के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मामला दर्ज किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना सासनी, ऊपरकोट कोतवाली और थाना दिल्ली गेट इलाके को प्रशासन ने संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इन तीनों थाना क्षेत्रों में बिना प्रशासन की इजाजत के कोई भी कार्यक्रम आयोजित कराने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी बसपा के पूर्व सभासद प्रत्याशी ने अपने बेटे की शादी के कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस कराया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए उन्होंने प्रशासन की परमिशन भी नहीं ली थी।