कलयुगी बेटे ने पिता की गड़ासे से काट कर की हत्या

देवेन्द्र पुरोहित | देवरिया जनपद में एक कलयुगी बेटे ने फौज से रिटायर्ड अपने  पिता की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। घटना सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सदर कोतवाली के फुलवरिया लच्छी गांव के रहने वाले रामतपस्या यादव (52) फ़ौज की नौकरी से रिटायर होकर बैतालपुर डिपो में गार्ड की नौकरी करते थे। पहली पत्नी की मौत के बाद मृतक ने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटा प्रदीप व दूसरी पत्नी से एक बेटा संदीप व एक बेटी है। पड़ोसियों के अनुसार बड़े बेटे प्रदीप के साथ रामतपस्या का जमीन जायदाद को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की रात प्रदीप शराब के नशे में घर आया तो रामतपस्या से उसकी अनबन हो गई और दोनों एक दुसरे से लड़ने लगें | इसी दौरान  प्रदीप ने रामतपस्या के ऊपर ईंट चलाने के बाद गड़ासे से हमला कर दिया। घर में मौजूद प्रदीप की पत्नी बिट्टू ने अपने ससुर को बचाने का प्रयास किया तो प्रदीप ने उसे भी मारा-पीटा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तबतक रामतपस्या की हत्या कर गड़ासा लहराते हुए प्रदीप फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामतपस्या को स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर गांव में पहुची पुलिस ने आरोपी बेटे प्रदीप को हिरासत में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी देखें  माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ओबीसी महासभा ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!