गोरखपुर में शराब पार्टी में गोली चली, दो की मौत

गोरखपुर। योगी के गृह नगर में रविवार को शराब पार्टी गोली चल गयी। घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। वारदात में 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। वारदात के दौरान शराब पार्टी मौके पर चल रही थी। मौके से शराब की बोतले भी मिली। दिन दिहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। झंगहा थाना क्षेत्र जे बरगदवा गांव के पास गोर्रा नदी के तट पर रविवार को अपराह्न 2.30 दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर नाइन एमएम का एक जिंदा एवं तीन फायर हुा खोखा और एक बाइक बरामद किया गया है। मौके पर रॉयल स्टेग की एक बोतल, पानी की बोतल और चप्पल मिला है। माना जा रहा शराब पीने के बाद वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के ब्लाइंड मर्डर में मरने वालों की पहचान रामनगर कडजहा निवासी कृष्णा निषाद (20) पुत्र राजेंद्र निषाद एवं दिवाकर (18) पुत्र सुदामा निषाद के रुप में किया है।दोनो गांव में एक दूसरे के पट्टीदार है। सुदामा निषाद को उनके पुत्र की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। कैसे और क्यों हत्या हुई है? वह खुद ही नही जान पा रहे है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!