बाथरूम में गिरने से राज्यमंत्री की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

विनोद शर्मा, देवरिया | उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जय प्रकाश निषाद शुक्रवार की सुबह सुबह बाथरूम फिसल गए जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। राजकीय जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री हैं। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे के आस पास  वे बाथरूम गए। तभी उनका पैर फिसल गया और बाथरूम में गिर पड़े। विधायक जयप्रकाश के चिल्लाने की आवाज पर परिवार के लोग उन्हे खड़ा करने की कोशिश किए पर वो खड़ा नहीं हो प रहे थे । परिवारजनों ने उन्हें बाथरूम से उठाकर बाहर लाया और राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने एक्सरे करने के बाद  कुल्ले की हड्डी में फ्रैक्चर बताया।

About Author

यह भी देखें  हिंदुस्तान के बरहज तहसील प्रभारी से लूट व जानलेवा हमला

Leave a Reply

error: Content is protected !!