पिता की गोद से बालकनी में फिसला 4 महीने का बच्चा, इलाज के दौरान मौत

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के कंटेनमेंट जोन में शामिल बाग फरहत अफजा में घर की बालकनी से नीचे गिरे 4 महीने के मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त मासूम अपने पिता खलील की गोद में अठखेलियां कर रहा था। हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। ऐशबाग पुलिस ने केस दर्ज करके  जांच शुरू कर दी है। बच्चे के पिता खलील खान काम पर जाने से पहले शनिवार सुबह अपने 4 महीने के इकलौते बेटे यासिर को गोद में लेकिन घर की पहली मंजिल की बालकनी में खिला रहे थे। पिता ने एक हाथ से बच्चे को पकड़ा था, लेकिन वह इतनी जोर से मचला की पकड़ ढीली हो गई और बच्चा उछलकर बालकनी से 12 फीट नीचे जा गिरा। दौड़कर नीचे उतरे खलील ने खून से लथपथ बेटे को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले कर पहुंचे जहाँ कुछ घंटे चले इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।

रोहित वर्मा, भोपाल

 

The Newswala की अपील, मासूम बच्चों को गोद में लेकर बालकनी में खड़े होते वक्त सतर्कता बरतें। रैलिंग से दूर रहना बहुत जरूरी है। जरा-सी असावधानी बच्चे के लिए खतरा बन सकती है।

 

The Newswala की खबरों का अपडेट  पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज  The Newswala  और ट्विटर  The Newswala को  लाइक करें और रहें हरदम देश दुनिया से लेकर देहात तक के खबरों से अपडेट

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!