नदी में डूबने से भाई बहन की मौत

प्रभु सिंह, सिरोही | राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड तहसील के अमरापुरी श्मशान घाट के पास दो भाई बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थानाधिकारी अनिलकुमार विश्नोई जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। 

थानाधिकारी अनिलकुमार बिश्नोई के अनुसार मानपुर निवासी धनकी (10) पुत्री निम्बाराम मूंगिया व उसका भाई देवा (6) सोमवार दोपहर एक बजे बनास नदी की तरफ गए थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने व नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से अमरापुरी श्मशान घाट के पास से दोनों भाई-बहन के शवों को नदी से निकाला गया। पुलिस ने परिजनों की लिखित रिपोर्ट प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दी ।

About Author

यह भी देखें  सरकारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, बीच रास्ते में बीमार लड़की की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!