कमांडो रिलीफ सोसायटी अब बनी बेजुबानों के लिए सहारा

  • निरंतर कर रहे वन्यजीवों की सेवा
  • बेजुबानों को खिला रहे खाना 

हिंगोनियां। कोरोनावायरस महामारी के बचाव को लेकर देश में लागू किए लाॅकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए कई जनसेवा संस्थानों एवं भामाशाहों के खाना खिला कर हर संभव मदद की जा रही है।  इसी बीच बेजुबान वन्यजीवों को खाने के लिए तड़पते देख समाजसेवी नारायण सिंह कमांडो का मन भर आया। इस बीच कमांडो रिलीफ सोसायटी के नारायण सिंह कमांडो एवं सदस्यों द्वारा वन्यजीवों को खाना खिलाने का विचार आया जिसके तहत गोवंश, बंदर, पक्षी, स्ट्रीट डॉग आदि जो भूख से परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे थे उनके लिए चारा, फल, चने, रोटी, बिस्किट और बाटी आदि खाने की वस्तुएं लेकर ग्राम के नजदीकी स्थित कालख बांध के हनुमान मंदिर अपनी टीम के सदस्यों के साथ वन्यजीवों की सेवा करने के लिए पहुंच गए। कमांडो ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते इस समय सिर्फ इंसान ही नहीं बेसहारा, बेजुबान जानवर और पक्षी भी भूख से बेहाल हो रहे हैं। जिसके चलते हमारी सोसाइटी द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है जिसमें पक्षियों के लिए दाना, परिंडा एवं गायों के लिए चारा और वन्य जीवो के लिए उपयुक्त खाने की पर्याप्त सामग्री सदस्यों द्वारा वन्यजीवों के लिए दी जा रही है। इससे पूर्व भी कमांडो रिलीफ सोसायटी द्वारा हर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की जा रही है। इस दौरान शिंभू सिंह, भवानी सिंह, मनीष अग्रवाल,शंकर सिंह, मुकेश कुमार, बाबूलाल आशीवाल, लल्लू सैन आदि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!