अब घर बैठे लिखा सकेंगे FIR

  • देश में पहली थाने से पुलिसकर्मी घर जाकर रिपोर्ट दर्ज करेंगे
  • मध्य प्रदेश में एफआईआर आपके द्वार शुरू

भोपाल |  मध्य प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों और दतिया के नागरिकों को अब गंभीर अपराधों को छोड़कर अन्य मामलों में FIR घर बैठे करा पाएगे। अपराध की सूचना सिर्फ डायल 100 पर देनी होगी इसके बाद FRV (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) लोगों के घर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को ‘एफआईआर आपके द्वार’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विवेक जौहरी समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एफआरवी वाहन को रवाना किया गया है।  सोमवार को शुभारंभ के दौरान वेबकैम के जरिए प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक और डीआईजी इसमें शामिल हुए ।

एडीजी उपेंद्र जैन ने कहा कि यह सुविधा कोरोना संक्रमण को देखते हुए की गई हैं। लोगों में शरीरिक दूरी बनाये रखने के लिए एफआईआर आपके द्वारा का शुभारंभ किया गया हैं।

About Author

यह भी देखें  भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी अमित पाठक की बड़ी कार्रवाई, एसओ समेत 14 पुलिसकर्मी निलम्बित

Leave a Reply

error: Content is protected !!