अंधविश्वास : झाड़-फूंक के चक्कर में गई युवक की जान

उमाकांत शर्मा | विज्ञान और चिकित्सा में भले ही देश कितना आगे निकाल जाए लेकिन जब तक लोग जागरूक नहीं होगे कुछ नहीं हो सकता। इसी तरह की अज्ञानता से 32 वर्षीय अजीत की जान चली गई। जानकारी के अनुसार भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र के गांव किरावली में खेत में काम कर रहें अजीत पुत्र नारायण जाटव को सांप ने काट लिया। परिजन युवक को लेकर दिनभर झाड़-फूंक के लिए भोपा के पास इधर-उधर घूमते रहे लेकिन अजीत की तबीयत बिगड़ती रही और आखिर शाम करीब सात बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजन अजीत के शव को लेकर भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

See Also : सर्प दंश से कोटेदार के पिता की मौत 

About Author

यह भी देखें  अब घर बैठे लिखा सकेंगे FIR

Leave a Reply

error: Content is protected !!