चार रोज से गायब युवक का शव नहर में मिला


सीवान। रविवार की अहले सुबह गुठनी के तेनुआ मोड़ समीप स्थित नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुठनी पश्चिमी के तेनुआ मोड़ निवासी चार दिन से लापता कपिल मुनि गोस्वामी का इकलौता पुत्र राजकुमार गोस्वामी (उम्र 24 बर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसर रविवार अहले सुबह गुठनी सोहगरा मुख्य सड़क को पार कर बिहारी गांव की ओर जाने वाली उपबितरणी नहर में तेनुआ गांव के ही समीप रविवार अहले सुबह शौच जा रही महिलाओं ने शव को देख शोर गुल किया तो ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। भीड़ में ही किसी ने कहा राजकुमार कई दिन से लापता है कही वही तो नही है इसी के बाद ग्रामीणों ने जलकुंभी में दबे शव को हटाया। नहर के पानी में शव का चेहरा साफ होते ही मौके पर पहुची उसकी बहन दुर्गावती ने पहचान कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि में पीसीसी सड़क के किनारे छोर से पैर फिसल कर नहर के जहरीले पानी में गिरकर डूब जाने से उसकी मौत हो गई होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी नहर में गोपद मिल्क कारखाना का कचड़ा पानी गिरता है जिसके बदबू से लोगों का जीना मोहाल है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, एसआई विनोद कुमार तथा अंचल निरीक्षक तारकेश्वर पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुच ग्रामीणों संग शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।

माँ बाप का इकलौता संतान था राजकुमार

राजकुमार अपने माँ बाप का इकलौता संतान था तथा छोटी छोटी मजदूरी कर अपने परिवार का परिवरिश करता था वही इस हृदयविदारक हादसे के बाद उस परिवार का दीपक ही बुझ गया। मां सावित्री और पत्नी संगीता को सहारा देने वाला अब कोई नही बचा।

यह भी देखें  बिहार बार्डर पर धराई एक ट्रक शराब

छः माह की गर्भवती है मृत की पत्नी संगीता

महज दो साल पहले दुल्हन बनकर आई छः माह की गर्भवती पत्नी संगीता के ऊपर तो दुख का पहाड़ हीं टूट पड़ा है। दहाड़े मार-मार कर संगीता कह रही थी कि मेरे पति बिना मुझे खिलाए कभी खाना नहीं खाते थे। अब विधाता ने बूढ़ी मां, मेरे पेट मे पल रहे बच्चे के साथ मेरा कोई सहारा नही छोड़ा है।

चार दिन पहले से लापता था राजकुमार

परिजनों ने बताया कि राजकुमार चार दिन पहले से लापता था जिसे हमलोग सगे संबंधियों सहित रिस्तेदारी और समीपवर्ती रेलवे स्टेशनों के साथ सभी संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रहे थे। अभी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सोच हीं रहे थे कि उसकी शव मिलने की दुःखद सूचना मिली।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!