सलेमपुर पुलिस की शिथिलता से अपहृत बुजुर्ग की निर्मम हत्या
देवरिया। पुलिस की शिथिलता और टरकाउ निति के चलते एक बुजुर्ग की अपहरण के 21 दिन बाद बिहार में हत्या कर लाश फेंक दी गयी। हत्या के पूर्व बुजुर्ग के नाख़ून उखाड़ कर उन्हें फिरौती के लिए यातनाएं दी गयीं। जीभ काट ली गयी। सलेमपुर पुलिस यदि समय से बुजुर्ग के गायब होने की सुचना पर सक्रिय हो गयी होती तो हत्या नहीं होती। 70 वर्षीय वृद्ध की जिस जघन्य ढंग से हत्या की गयी। फिरौती के लिए अपहरण के 21 दिन तक प्रताड़ना दी गयी। सलेमपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपने कर्तब्यों की इति कर दी, उसकी चहुँओर निंदा हो रही है। बुधवार को दोपहर जोहर की नमाज के बाद गॉव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गयी। इस मौके पर एडिशनल एसपी शिष्यपाल, सीओ वरुण मिश्र सहित पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।
लार के दामोदर पुर निवासी मोहम्मद हेदायतुल्लाह उर्फ मुन्ना खान पुत्र मोहम्मद हबीब खान 70 जिनकी नवलपुर में दुकान व मकान है। 6 जनवरी की शाम को नवलपुर से रहस्यमय हाल में वे लापता हैं। इसको लेकर सलेमपुर थाने में उनके भाई मोहिबुल्लाह खान द्वारा 7 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
हेदायतुल्ला के ही मोबाइल से उनके घर फोन कर समय समय पर फिरौती की रकम मांगी गयी। परिजनों ने समय समय पर सलेमपुर पुलिस को जानकारी दिया। घटना के 21 दिन बाद बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में मंगलवार की सुबह हिदायतुल्ला की लाश मिली।
जहा शव मिला वहा के लोगो के अनुसार मृतक का दोनों हाथ लोहे की जंजीर से बंधा हुआ था। जंजीर उसके गले में भी लिपटा हुआ था। जीभ काट दी गई थी। हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए गए थे। उनकी लाश औंधे मुंह बिसुनपुरा नहर के किनारे पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मैरवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मय पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर शव के पहचान कराने तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दामोदरपुर व सलेमपुर के लोंगों को घटना की जानकारी हुई।