निर्भया स्क्वाड ने नवजात शिशुओं की माताओं से कहा ”हैप्पी मदर्स-डे”

  • मदर्स डे पर दी शुभकामनाएं
  • माताओं से पूछी कुशलक्षेम

दिया संदेश : मां की सेवा सबसे बड़ा कर्म, इससे बड़ा नहीं कोई धर्म

प्रमोद शर्मा
दिया संदेश : मां की सेवा सबसे बड़ा कर्म, इससे बड़ा नहीं कोई धर्म

जयपुर। रविवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाॅड टीम ने मदर्स-डे के अवसर पर शहर के कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में निवास करने वाली नवजात शिशुओं की माताओं से मिलकर शुभकामनाएं दी।  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वाड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि जिन माताओं को कोरोना संक्रमण एवं कर्फ्यू के दौरान मातृत्व सुख मिला है तथा ऐसी विषम परिस्थितियों में भी बच्चे को जन्म देकर सुखद अनुभूति प्राप्त की है उन माताओं से मिलकर हमारी टीम ने उन की कुशलक्षेम जानकर मदर्स-डे की शुभकामनाएं दी। निर्भया टीम ने चांदपोल रिजर्व पुलिस लाइन से रवाना होकर भट्टाबस्ती, शास्त्री नगर, छोटी-बड़ी चौपड़ एवं रामगंज सहित कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर नवजात शिशुओं की माताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन समस्त माताओं ने इस सुखद अनुभूति को अपने परिवार में रिश्तेदारों के साथ शेयर तक नहीं करी ऐसी सभी जननियों के लिए हमारी टीम ने मदर्स-डे मनाया है। इतिहास के तौर पर जयपुर में ऎसा पहली बार पहल हुई है कि पुलिसकर्मियों द्वारा व्यक्तिशः संपर्क कर माताओं से कुशलक्षेम पूछकर शुभकामनाएं दी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!