कोटा के अस्पताल में बदइंतजामी ने लील ली एक महीने में 77 बच्चों की जिंदगी
The News Wala : राजस्थान के कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में अस्पताल की बदइंतजामी के चलते एक माह में 77 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बीते कुछ घंटो में ही 18 बच्चों की मौत हो गई है । मामले को गंभीरता से देखते हुये ओम बिरला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है तथा कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में स्थित जेके लोन अस्पताल में शिशुओं की असमय मौत सभी के लिए चिंता का विषय है परिजनो के अनुसार सीवर लीक की समस्या वार्ड में थी ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीवर लीक के चलते इन्फेक्शन फैल सकता है। बच्चों के माता-पिता की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया।
बता दें कि जेके लोन हॉस्पिटल इलाके के आदिवासी और गरीब समुदाय के लोग अपने बच्चों का इलाज कराने आते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साधी हुई है पूरा तंत्र इन मौतों को स्वभाविक और सामान्य बताकर दबाने में जुटा हुआ है । जबकि इसका बड़ा कारण इन्फेक्शन माना जा रहा है।
मेरे संसदीय क्षेत्र कोटा के जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 48 घंटे में 10 नवजात शिशुओं की असमय मौत चिंता का विषय है। राजस्थान सरकार इस विषय में संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्यवाही करे।@RajGovOfficial @ashokgehlot51
— Om Birla (@ombirlakota) December 27, 2019