अपराध : लॉकडाउन के दौरान प्रतापगढ़ में भूमाफिया के बीच फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहें है। लॉकडाउन के बीच प्रतापगढ़ जिले में भूमाफिया के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर फोर्स मुस्तैद कर दी । मामले को गंभीरता से लेते हुये एसपी अभिषेक सिंह ने सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया तथा साथ ही सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का निर्देश दे दिये गए ।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा निवासी राम पांडेय प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। सर्वेश तिवारी और आनंद तिवारी प्रॉपर्टी के काम में हिस्सेदार थे। इन लोगों के बीच किसी प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई तथा दोनों गुटों ने पिस्टल निकालकर एक दूसरे पर फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और  घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुचे तथा घटनास्थल पर तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल प्रशासन द्वारा तैनात किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि – प्रॉपर्टी का काम करने वाले दो गुटों में पैसे को लेकर विवाद था। जिसमें आज फायरिंग की गई। मौके से लाइसेंसी रिपीटर, लाइसेंसी पिस्टल, बरामद की गई है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!