सराहनीय : अनिल चोपड़ा ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचाई राशन सामग्रियां
- सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री वितरित
- सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल
- कोरोना के बचाव हेतु किया जागरूक

हिंगोनियां । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो अपने घरों पर नहीं जा पा रहे हैं, या दैनिक मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं, अब उन्हें रोजी रोटी का भी संकट हो गया है। कोई भूखा नहीं सोए इसके लिए लोगों ने प्रदेशभर में लोग भामाशाहों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से राहत सामग्री, खाना तैयार कर रहे हैं। इस कड़ी में भामाशाह व राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल चोपड़ा द्वारा गुरुवार को झोटवाड़ा विधानसभा के क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को राहत राशन खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए।
इसके तहत ग्राम पंचायत हिंगोनियां में अनिल चोपड़ा के नेतृत्व एवं सरपंच दीपाराम ढा़का के मुख्य आतिथ्य में ग्राम की सैकड़ों जरूरतमंद जनता को राशन सामग्री किट वितरित किए गए। राशन सामग्री वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना उपयुक्त पूर्ण सावधानी का भी ख्याल पूरी टीम एवं सरपंच दीपाराम ढाका द्वारा रखा गया। अनिल चोपड़ा के पंचायत में पधारने पर सरपंच दीपाराम ढ़ाका समाजसेवी व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जीतू ढा़का, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुंशी चंद जैन, मनीष अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा राजस्थानी रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। अनिल चोपड़ा, जीतू ढा़का द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जनता से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया साथ ही अपने घरों एवं आसपास सफाई बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार धोने, सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी लोगों से अपने-अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का ठीक से पालन करने का आहवान किया। चोपड़ा एवं उनकी टीम द्वारा झोटवाड़ा विधानसभा के सभी थाना क्षेत्रों एवं अस्पतालों में सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए गए। झोटवाड़ा विधानसभा के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों तक घर-घर राशन सामग्री पहुंचाने पर अनिल चोपड़ा का जगह-जगह स्वागत किया गया।