अपराध – पैदल चल रहें प्रवासी मजदूर से लूट

मोनु शर्मा (मुरादाबाद) | योगी सरकार के दौरान भी अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। यहाँ कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूर राम सिंह पर दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक हजार रुपए लूट लिए। हालांकि, राम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया। जबकि, दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। लोगों ने बदमाश युवक को पेड़ से बांधकर पीटा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को अपनी सुपुर्दगी में लिया है।

प्रवासी मजदूर राम सिंह ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

About Author

यह भी देखें  कुम्भ मेला उड़ाने की धमकी देने वाला देवरिया में गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!