निर्भया स्क्वाॅड टीम ने कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की कुशलक्षेम जानी

निर्भया स्क्वाॅड टीम ने बढ़ाई अपनी जिम्मेदारी…

  • टीम की सराहनीय पहल
  • निर्भया स्क्वाॅड टीम कोरोना के खिलाफ लड़ रही जंग
  • एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व में घर-घर जाकर ली जानकारी

 

क्राइम रिपोर्टर
प्रमोद शर्मा

जयपुर । पूरा विश्व कोरोनावायरस की माहवारी से लड़ रहा है। ऎसे में हमारे पुलिसकर्मी भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में निखर रहे है। जयपुर कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड टीम निरंतर कोरोना के खिलाफ अपनी जंग लड़ रही है। निर्भया स्क्वाड द्वारा लाॅकडाउन के तहत आमजन की हर संभव मदद की जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, पुरुष से लेकर महिलाओं तक निर्भया स्क्वाड की टीम निरंतर मदद कर रही है। इस क्रम में गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाॅड टीम ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की कुशलक्षेम पूछकर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं अन्य आपातकालीन समस्याओं का समाधान किया। गौरतलब है कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अजयपाल लांबा ने कर्फ्यू में गर्भवती महिलाओं की कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने अपनी निर्भया स्क्वाड टीम के साथ कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर संबंधित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सूची प्राप्त की। सूची में वर्णित सभी महिलाओं के घर-घर जाकर उनसे चिकित्सा परामर्श एवं समस्याओं की जानकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा एवं उनकी टीम द्वारा ली गई। निर्भया टीम द्वारा गर्भवती महिला एवं उनके परिजनों को संबंधित थानों से आवागमन हेतु पास जारी किए जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। निर्भया टीम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं परिजनों को ना घबराने का विश्वास दिलाते हुए दवाइयां, चिकित्सक परामर्श, एंबुलेंस आदि उपलब्ध करवाने के लिए विश्वास दिलाया तथा आपात स्थिति हेतु संबंधित अपने नंबर भी निर्भया टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों ने भी निर्भया स्क्वाड द्वारा चलाई मुहिम एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्ति की।

यह भी देखें  युवा उमंग के साथ कर रहे सत्संग व प्रवचन की तैयारी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!