जर्जर पुल का जान लेने पर तुले भारी वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला मेहरौना पल जर्जर व खस्त

पुरुषोत्तम सिंह (देवरिया) | यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना पुल जर्जर है। जर्जर पुल के बावजूद उस पर दर्जनों लोडेड ट्रक खड़ा होते है। ट्रकों के पुल पर खड़ा होने की वजह यह है कि सीवान जिले के गुठनी थाने के सिरकलपुर चेक पोस्ट का पुलिस बैरियर एकदम पुल के करीब लगा है। यूपी से जाने वाले वाहन बिहार सीमा में प्रवेश के पूर्व ही खड़े करा दिए जाते हैं। मेहरौना पुल बिहार राज्य सरकार की सम्पत्ति है और बिहार पुलिस की लापरवाही के चलते ही किसी दिन धँस जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर यह जर्जर व खस्ताहाल पुल हादसों का सबब बना हुआ है। जैसे ही ट्रक चेकिंग के लिए रुकते है भय बना रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए साथ ही आवागमन भी बाधित हो जाता हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुल निर्माण , मरमत की कई बार मांग उठाई लेकिन उनको आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

About Author

यह भी देखें  भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी अमित पाठक की बड़ी कार्रवाई, एसओ समेत 14 पुलिसकर्मी निलम्बित

Leave a Reply

error: Content is protected !!