सिद्धार्थनगर में दबंग ने युवक का सिर मुड़वाया, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

दीपक कुलश्रेष्ठ | उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक ग्राम प्रधान के बेटे व उसके सहयोगियों द्वारा राजेंद्र  नाम  के युवक की पिटाई के बाद उसका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना इटवा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव की है। आरोप है कि, घटना के समय हल्का सिपाही व यूपी 112 की पीआरवी में तैनात जवान तमाशबीन बने रहे। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद बुधवार की शाम छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्‍लेखनीय है लोहटा गांव में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। हल्का सिपाही, ग्राम प्रधान पुत्र बब्बू व यूपी 112 की दो पहिया पीआरवी 3584 के जवान की मौजूदगी में पंचायत हुई। बात माफी मांगने तक पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में युवक ने भरी पंचायत में सभी से माफी मांगी। इसके बाद भी मामला थमा नहीं। गांव के दबंगों ने माफी को नाकाफी बताया हुए राजेंद्र का सिर मुंडवाने को कहा। इतना ही कुछ दबंग गांव में गए और नाई को बुलाकर ले आए। उसके बाद पंचायत में ही राजेंद्र का सिर मुड़वा दिया। इस दौरान पुलिस जवान तमाशबीन बने रहे।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- जो भी दोषी होंगे, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या कोई और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। विवेचना सीओ इटवा को सौंपी गयी है, आगे की कार्रवाई गुण दोष के आधार पर की जाएगी।

यह भी देखें  वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने लगाए 101 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!