मुम्बई में शराब बिक्री पर रोक

मुम्बई: मुम्बई में तत्काल प्रभाव से शराब की दुकानों को बंद करने और शराब विक्री पर रोक लगा दी है. मुम्बई महानगर पालिका आयुक्त प्रवीण परदेशी ने भारी भीड़ को देखते हुए शराब की दुकान को बंद करने का नया आदेश जारी किया है. यानी अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शराब नहीं बिकेगी. यह फ़ैसला दो दिनों की भारी भीड़, लंबी कतार को देखते हुए लिया गया क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन हो रहा था और शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करने की भी तस्वीरें चिंता बढ़ाने लगी थीं.मुम्बई महानगरपालिका के नए निर्देश के मुताबिक सभी शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया. साथ ही जिस लेन में अत्यावश्यक सेवा के दुकान के अलावा और भी दुकाने खुली थी उसे भी बंद करने का दिया आदेश दिया गया है. मुम्बई में अब सिर्फ़ मेडिकल और राशन की दुकान ही खुलेंगी. दूध, सब्जी और फल की दुकान खुली रहेगी.
4 मई को लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकान खोलने की इजाजत दे दी थी. 4 मई को मुम्बई के शराब दुकान खोलने की स्थिति साफ नहीं थी इसलिए कुछ जगहों पर कुछ घंटे के लिए शराब की दुकान खुली थी. 5 मई को सुबह 10 बजे शराब की दुकान खुलने से 2 घंटे पहले ही लोग दुकानों के बाहर खड़े हो गए.
3 मई को महाराष्ट्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक म्युनिसिपल कमिश्नर या शहर के डीएम को यह अधिकार दिया गया था की कोरोना की स्थिति को देखते हुए दी गई ढील खत्म या कम कर सकते हैं. मुम्बई बीएमसी आयुक्त से पहले नागपुर के म्युनिसिपल कमिश्नर और ठाणे म्युनिसिपल कमिश्नर ने अपने शहर में ढील कम की है.

यह भी देखें  अनोखी शादी : ना बैंड-ना बारात-ना दहेज सिर्फ सहरा, घुंघट और मास्क, बन गए हमसफर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!