कोटेदार की घटतौली उजागर

देवरिया। जिला के सलेमपुर तहसील में कोटेदारों की घटतौली और अधिक दाम पर राशन देने की शिकायत आम है। कोरोना के भयंकर संक्रमणकाल में भी कोटेदार लूट में लगे। कोटेदारों ने संघ बनाया है। सभी कोटेदारों से पैसे वसूल कर ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अधिकारियों को पहुंचाया जाता है। यही वजह है की अधिकारी कोटेदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं। सलेमपुर तहसील  के ग्राम भरहे चौरा के ग्रामीणों द्वारा बार-बार बताया जा रहा था कि कोरोना जैसे बीमारी में भी हमें राशन कम मिलता है । आज टार्जन यादव तहसील महामन्त्री संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने उपजिलाधिकारी व डीएसओ देवरिया से शिकायत किया। जांच हुयी। घटतौली साबित हो गयी। अब देखना है कि कोटेदार पर कब विधिक कार्रवाई होती है।

 

 

About Author

यह भी देखें  लार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर जमीन खोदो दारू निकलेगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!