व्यापारी से धनउगाही में सिपाही लाईन हाजिर

देवरिया: आख़िरकार सासंद जी की शिकायत कारगर हुई। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में गेहूं लदे एक ट्रक को पकड़ने व रुपये लेने के आरोप में सिपाही को एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र की जांच रिपोर्ट पर की। व्यापारी गोविद जायसवाल का सलेमपुर कोतवाली के धनौती राय चौराहे पर गोदाम है। उन्होंने 21 मार्च की रात आरोप लगाया था कि कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने काउंटर से तीस हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सूचना एसपी को दी। सिपाही ने रुपये वापस कर दिया और गाड़ी को लेकर थाने चला गया। शिकायत को संज्ञान में लेकर सीओ वरुण मिश्र ने जांच की और रिपोर्ट एसपी को सौंपी। एसपी ने कहा कि सिपाही रणजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

About Author

यह भी देखें  बनकटा में शराब सेल्समैन की गोली मार कर हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!