राजस्थान में तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना से मौतों का आंकड़ा
- देश में सर्वाधिक 521 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं ।
- 68 मौतों के साथ राजस्थान चौथे स्थान पर है ।
राजस्थान में कोरोना वायरस के कारण पिछले 15 दिन में मौतों ने तिगुनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में 2 मार्च से 16 अप्रैल 15 मौतें इस महामारी के कारण हुई थी। लेकिन 17 अप्रैल से अब तक 53 मौतें हो चुकी हैं। प्रदेश में अब तक कुल 68 लोगों की सांसें कोरोना वायरस ने तोड़ दी हैं , जबकि 7 लोग अब भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
कोरोना वायरस से मौत के मामले मे राजस्थान चौथे स्थान पर आ गया है। अभी देश में सर्वाधिक 521 मौतें महाराष्ट्र में हुई। दूसरे स्थान पर 262 मौतें के साथ गुजरात, तीसरे स्थान पर 151 मौतों के साथ मप्र और चौथे स्थान पर 68 मौतों के साथ राजस्थान है। प्रदेश की कुल मौतों में से आधी से अधिक अकेले राजधानी जयपुर में हुई हैं अब तक कोविड 19 से 38 जानें जा चुकीं हैं ।