झारखंड के हजारीबाग में ट्रेलर की चपेट में आने से 4 की मौत, 3 जख्मी

झारखण्ड के हजारीबाग स्थित चरही चौक घाटो मोड़ के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 6-7 लोग गोलंबर के पास खड़े थे। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने लॉकडाउन का हवाला देकर उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस के वहां से जाते ही ये लोग फिर से गोलंबर के पास जुट गए और बातचीत करने लगे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहें ट्रक को बचाने के चक्कर में ड्राईवर ने ट्रेलर को भीड़ की ओर वाहन मोड़ दिया।  ट्रेलर की गति तेज थी लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सभी ट्रेलर की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया।

About Author

यह भी देखें  डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने सम्भाला उपमुख्यमंत्री का पदभार

Leave a Reply

error: Content is protected !!