महाराष्ट्र से बस से बस्ती आए प्रवासी मजदूर, 7 कोरोना पॉजिटिव
- बस्ती के डीएम ने बताया कि इन संक्रमित मजदूरों को क्वारैंटाइन कर दिया है, इनके संपर्क में आएलोगों की भी जांच की जा रही है
- उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2487 पर पहुंची, 689 मरीज हुए ठीक, 43 लोगों की मौत
उत्तरप्रदेश के बस्ती जनपद में शनिवार को सात मजदूर पॉजिटिव मिले। ये उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें सरकारी बसों में महाराष्ट्र से लाया गया था । इसके साथ ही यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2487 तक पहुंच गई हैं । अभी तक 689 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
गैर राज्यों में रह रहे श्रमिक बड़ी संख्या में यूपी आ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार कार्ययोजना बनाने में जुट गई है। सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया हैं ।
यह भी पढ़ें – विदेशी लाये देश में , अब शहर वाले गाँव में फैलाएगे कोरोना