हम होंगे कामयाब, मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग: डॉ कनक वर्मा

लार थाने परिसर में शुक्रवार की शाम डाक्टरों ने पुलिस को दिए टिप्स

देवरिया। जिले के लार थाने परिसर में 80 पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों की टीम ने कोविड – 19 से लड़ने के टिप्स दिए। प्रभारी निरीक्षक लार सहित सभी दरोगा और 80 पुलिस स्टॉफ को कोरोना के लक्षण, बचाव के इंतजाम बताये गए।  वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल सका है। यह वायरस दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले चुका है। इस वायरस से बचाव के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, जो इन नियमों का पालन करेगा, वही कोरोना वायरस के हमले से बच सकेगा। प्रदेश में भी यह कोरोना वायरस घुस चुका है। उक्त बातें कोविड 19 से जंग के स्पेसलिष्ट डॉ कनक वर्मा ने शुक्रवार की शाम थाने परिसर में पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कही।

शुक्रवार की शाम लार थाना परिसर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के टिप्स दिए। डॉ कनक वर्मा व निवेदिता राय ने कोरोना से बचाव के बारे में कहा कि सामान्य लक्षण खासी, शर्दी, जुकाम व बुखार होने पर स्वास्थ्य जांच कराएं। मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना के प्राथमिक लक्षणों के बाद भी 20 फीसदी मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता होती है शेष कोरेंटाईन से ही स्वस्थ्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरम पानी का प्रयोग करें। साबनु से हाथ धोये। हाथ से नाक मुँह आँख छूने से परहेज करें। अपरचित जगहों पर न बैठे। स्वच्छता का ध्यान रखें।

इस अवसर पर निरीक्षक गिरिजेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पाण्डेय एन डी देहाती, उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज मेहरौघाट योगेन्द्र यादव, उप निरीक्षक अमित पाण्डेय, चौकी इंचार्ज खरवनिया नवीन महबूब आलम, कस्बा लार के चौकी इंचार्ज बद्री प्रसाद, दरोगा विनोद यादव, मुंशी अरविन्द यादव, समसुलेन खान, रणजीत यादव, अजित चौधरी आदि उपस्थित थे। सभी पुलिसकर्मी अपने चेहरे पर मास्क लगाये थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर दूर कुर्सियां लगाकर बैठे थे।

सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने कहा कि जो पुलिसकर्मी आज स्वास्थ्य गोष्ठी में उपस्थित नहीं हो सके हैं उन्हें कल टिप्स दिए जाएंगे।

डॉ एम के पाण्डेय की रिपोर्ट….

यह भी देखें  प्रवासी मजदूरों के आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया गया देवरिया रेलवे स्टेशन

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!