सरपंचों से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी, कहा- आत्मनिर्भरता ही कोरोना का सबक, महामारी ने काम का तरीका बदला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एकीकृत ई-स्वराज पोर्टल और ई-ग्राम स्वराज ऐप को लॉन्च किया। मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस ने हमारे सामने कई मुसीबतें खड़ी की हैं। महामारी ने यह सबक भी दिया है कि देश को अब आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा। ‘गांव-गांव गली-गली, दो गज की सामाजिक दूरी’ का ध्यान रख कर आप लोगों ने दुनिया को इस बीमारी से लड़ने का मंत्र दिया है।  इसमें पंचायत से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुने

About Author

यह भी देखें  PM मोदी का कांग्रेस पर हमला: 'मुसलमानों से हमदर्दी तो मुस्लिम अध्यक्ष बनाए

Leave a Reply

error: Content is protected !!