नाई से दाढ़ी-कटिंग बनवाई , 6 लोगो की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई

कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लॉक डाउन के बावजूद यहां एक नाई के एक ही संक्रमित कपड़े से कटिंग और शेविंग करने के चलते 6 लोगों में कोरोना संक्रमण फैल गया। एहतियातन प्रशासन द्वारा गांव की सीमाएं सील कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक खरगोन के बड़गांव में एक युवक इंदौर से गांव आया था। जिसने एक नाई के यहां दाढ़ी बनाई थी। इस युवक के नमूनों को पहले से ही जांच के लिए लिया गया था और बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक का इलाज हुआ और वह ठीक होकर अपने घर चला गया।  वहीं जिन लोगों ने नाई के यहां से दाढ़ी-कटिंग करवाई, उनमे से 6 लोगो की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बताया जा रहा है कि इन सभी की शेविंग, कटिंग एक ही कपड़े से हुई थी।

About Author

यह भी देखें  Covid19 - संक्रमण के 525 केस, 10 की मौतें , कई प्रदेशों में पूरी तरह Lock Down

Leave a Reply

error: Content is protected !!