अयोध्या में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में PAC जवानों ने पुलिसकर्मियों को पीटा
The Newswala | उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से पुलिस और पीएसी कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को यहां रौनाही के आरडी इंटर कॉलेज में कैंप कर रही पीएसी वाहिनी के दो जवान जयशकंर यादव व शाबान बिना हैलमेट व मास्क लगाए सुचितागंज बाजार मे सामने खरीदने गए। आरोप है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने बताकर पुलिसकर्मी दोनों पीएसी जवानों को भरे बाजार में पीटकर थाने ले गए। जिसकी खबर जब आरडी इंटर कालेज में ठहरे पीएसी कैंप में पहुंची तो जवाबी कार्रवाई में पीएसी के जवानों का दल दो ट्रकों में थाने पहुंचा और थाने पर धावा बोलकर दोनों को छुड़ा लाया। जब यह बात अफसरों को पता चली तो पूरे थाने को सील कर दिया गया और जांच शुरू की गई है। मामले को एसएसपी, सीओ पीएसी के डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुलझाने का प्रयास किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी है। एसएसपी ने बताया कि सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनकी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।