चोरी की 16 गाड़ियों के साथ धराये पांच चोर
देवरिया। जिले के भटनी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। चोरी की 16 गाड़ियों के साथ पांच चोर पकड़ लिए गए। यह कार्रवाई भटनी प्रभारी अश्वनी राय, खामपार प्रभारी भीष्म पाल यादव व स्वाट टीम के सन्तोष यादव के प्रयास से हुई। बरामद वाहनों में कई बिहार से लूटी गयीं मोटरसाइकिल हैं। भटनी के एसओ अश्वनी राय ने खामपार प्रभारी निरीक्षक को सूचना दिया और स्वाट टीम पुलिस की घेराबंदी में सभी पकड़े गए। पकड़े गए लोंगो में राजेश शर्मा ,झामा गोड़, विपिन यादव , राजेश, मिथुन कुमार हैं।बरामद मोटर साइकिलों का ब्यौरा निम्न है।
यूपी 52 एडब्ल्यू 3344, यूपी 52 एम 0120, बीआर 28 बी 8841, डीएल 11 एस यू 6793,यूपी 52 एबी 59 54 आदि के साथ भटनी से लूटे गए मोबाइल एवं गाड़ी के कागजात इनके पास से बरामद की गई। वही जब कि अभी दो अभियुक्त पुलिस के पकड़ से दूर हो । गिरफ्तार करने वाली टीम भटनी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार राय, खामपार थाना प्रभारी भीष्म पाल सिंह स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक संतोष यादव, सीआईयू टीम प्रभारी अनिल यादव के साथ अन्य सहयोगी पुलिस सदस्यों को देवरिया पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने इनाम घोषित किया गया।