ये जाहिल लॉक डाउन में सोशल मीडिया पर फैला रहे विद्वेष

देवरिया। जनपद का लार क्षेत्र साम्प्रदायिक रूप से विद्वेष की राह पर बढ़ने लगा है। लार के मेहरौना के एक मुस्लिम युवक ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पड़ी की तो लार के ही पटना गॉव के एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पड़ी की। दोनों मामलों को सोशल मीडिया पर देखने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मेहरौनाघाट के चौकी प्रभारी ने लार थाना क्षेत्र के मेहरौनाघाट निवासी मुहम्मद कैफ पुत्र फिरोज व लार थाना क्षेत्र के पटना निवासी फिरोज पुत्र नुरमुहम्मद के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दोनों युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस सम्बन्ध में लार के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर है। हर उस शख्स की पोस्ट खंगाली जा रही जो साम्प्रदायिक नफरत फ़ैलाने के उद्देश्य से किसी प्रकार की पोस्ट कर रहे। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।