यूपी के सीतापुर में सिपाही से दरोगा ने कहा- पटक दूंगा तो हेड कांस्टेबल ने लाठियों से पीटा
- सीतापुर में हेड कांस्टेबल ने दरोगा को डंडे मारे और हाथापाई की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीतापुर शहर के आरएमपी चौराहे पर लॉकडाउन के चलते दरोगा रमेश चौहान और सिपाही रामआसरे की ड्यूटी लगाई गई थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों में बहस शुरु हो गई। इसके बाद बात इतने आगे बढ़ गयी कि सिपाही ने लाठियों से दरोगा को पीटना शुरु कर दिया। हालांकि बाद में बीच-बचाव कर अन्य सिपाहियों ने रामआसरे से लाठी छीन ली तो उसने थप्पड़ों से पिटाई शुरु कर दी। काफी देर बाद यह मामला शांत हुआ। इस मामले में आरोपी सिपाही पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस vs पुलिस
सिपाही vs दारोगासीतापुर पुलिस के दारोगा और सिपाही का ये अजीब ड्रामा देखिए,दारोगा ने सिपाही को उसकी ड्यूटी क्या बताई बस वो बरस पड़ा लाठी ले के,और हनक दिया दारोगा जी को। दारोगा किनारा ढूंढते रहे लेकिन सिपाही की लाठी से बच न पाए!वाह!
@Uppolice ,संज्ञान लें @dgpup pic.twitter.com/7CNHJwpshO— Devesh Pandey | देवेश पांडेय | دیویش پانڈے۔ (@iamdevv23) April 21, 2020
मारपीट का यह घटनाक्रम एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरे मामले को लेकर दरोगा रमेश चौहान ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एसपी एलआर कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।