आकाशीय बिजली का कहर, 8 की मौत, दर्जनों झुलसे

देवरिया। जिले में रविवार की शाम आकाशीय बिजली का कहर बरपा। 8 लोग असमय कालकवलित हो गए। कोरोना संक्रमण के लॉक डाउन में काल बनकर धरती पर उतरी आकाशीय बिजली ने लाशें बिछा दीं। 8 के मरने और दर्जनों के झुलसने की खबर पर समूचे देवरिया जनपद में त्राहि त्राहि मच गयी।
मरने वालों में बड़का गॉव भाटपार की कृष्णवती, लक्ष्मीपुर भटनी के संजीव, बगही मईल के सुनील व भीम कुमार, दोघड़ा खुखुंदू के गोपाल सिंह, शेरवा बभनौली खुखुंदू की पूजा तिवारी, जमीरा मदनपुर की रिंकी, लक्ष्मीपुर तरकुलवा के कुलदीप गोड़ व टंडवा गुठनी के वशिष्ठ सिंह हैं। ग्राम सभा पगरा (पिपरपाती) देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से सफीक अंसारी की मृत्यु हो गई । इनके अलावा कई लोग बुरी तरह से झुलसे हाल में जिला अस्पताल में पहुंचाये गए हैं।

About Author

यह भी देखें  देवरिया में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान

Leave a Reply

error: Content is protected !!